Tuesday, September 13, 2016

स्मैकडाउन रिजल्ट 14/09/16

बैकलैश के रूप में एक बेहतरीन पे पर व्यू देने के बाद सब उम्मीद कर रहे हैं की अब शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन स्मैकडाउन को कैसे आगे ले जाने वाले हैं, क्या यहाँ स्टोरी में बदलाव होगा या कोई और नई बात?

इन्ही सब बातों के साथ शुरू हुई इस बार की स्मैकडाउन और सबसे पहले रिंग में आए एजे स्टाइल्स और उन्होने कहा की अब वो कंपनी के फेस हैं, फिर वहाँ जॉन सीना आ गए, और उन्होने कहा की वो कभी हार नहीं मानते हैं, और उन्हे 16वी बार चैम्पियन बनना है।

फिर वहाँ डीन एम्ब्रोज़ आए और उन्होने कहा की जैसे स्टाइल्स जीते वो गलत था, और वो अपना बदला लेंगे। फिर इन सब में बहस हुई। फिर वहाँ शेन आ गए और उन्होने एक बेहतरीन मैच बनाया।
उसके बाद की स्मैकडाउन इस प्रकार है:

*हाइप ब्रॉस vs द उसोस

उसोस एक नए ही रूप में दिख रहे हैं, मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ , जे उसो ने चोटिल जैक रायडर की पिटाई जार रखी। अंत में जीत उसोस की हुई। उसोस एक नई दिशा में जाते ही दिख रहे हैं।

*मिज़ सेग्मेंट

मिज़ ने बताया की वो बैकलैश से भाग गए और उन्हे इसमें कोई शर्म नहीं है। फिर उन्होने कहा की उनके पास इस टाइटल के होने की वजह से इसकी शान बढ़ गई है, फिर वहाँ डॉल्फ ज़िगलर आ गए, और उन्होने मिज़ का मज़ाक बनाया। फिर वहाँ डेनियल ब्रायन आ गए और उन्होने कहा की डॉल्फ को उनका रीमैच मिलेगा। पर मिज़ ने इस बात से इंकार कर दिया।

*बैरिन कोर्बिन vs अपोलो क्रूज़

दो बेहतरीन लोगों के बीच बेहतरीन मैच, शुरू से ही मैच काफी समान दिखा। लेकिन बीच में यहाँ जैक स्वैगर आ गए, और उन्होने कहा की वो अब स्मैकडाउन में सबके लिए दिक्कत बनने वाले हैं। और उन्होने एक काफी अलग प्रोमो काटा।

*एलेक्सा ब्लिस vs निकी बैला vs नओमी vs नटालिया vs कार्मेला

विमेन्स टाइटल के लिए लड़ने के लिए ये नंबर वन कंटेंडर मैच था। एक के बाद एक यहाँ एक्शन देखने को मिला, कोई भी यहाँ शांत नहीं बैठा। कई टैग हुए, और लग रहा था की यहाँ कोई भी जीत जाएगा। लेकिन सबको चौंकाते हुए यहाँ एलेक्सा ब्लिस की जीत हुई।

*हीथ स्लेटर ने स्मैकडाउन कांट्रैक्ट साइन किया

इस पल का हीथ को काफी दिनों से इंतज़ार होगा, उनके सामने शर्त थी की अगर वो बैकलैश में टैग टीम टाइटल जीत जाते हैं उन्हे स्मैकडाउन कांट्रैक्ट मिलेगा, और हुआ भी ऐसा ही उन्होने आज कांट्रैक्ट साइन किया, अब वो ब्लू ब्रैंड के हुए। यहाँ शेन मौजूद थे।

*हीथ स्लेटर, रायनो vs असेनशन

नए चैम्पियन यहाँ काफी अच्छे दिख रहे हैं, लोगों का का भी उन्हे अच्छा समर्थन मिला। रायनो ने रिंग में आते ही अशेनसन की पिटाई कर दी। ये एक टैग टीम चैम्पियनशिप मैच था, और अंत में टीम रायनो की जीत हुई।

*रैंडी ऑर्टन सेग्मेंट

रैंडी रिंग में आए उन्होने ब्रे वायट के बारे में बात करते हुए कहा की ब्रे डरपोक हैं, फिर उन्होने ब्रे को रिंग में बुलाया। ब्रे फिर बड़ी स्क्रीन पर दिखे उन्होने कहा की रैंडी को इस सब से बाहर जाने का मौका मिला था, पर उन्होने कुछ और रास्ता चुना। एरिक रोवन पता नहीं कहाँ से आए और उन्होने रैंडी को पीटने की कोशिश की पर रैंडी ने उन्हे ही RKO दे दी।

*मेन इवैंट: एजे स्टाइल्स, मिज़ vs डीन एम्र्बोज, जॉन सीना

पहले डेनियल ब्रायन ने एजे के लिए एक बेकार सा पार्टनर ढूंढा था, पर मिज़ ने इस पार्टनर की रिंग में आते ही पिटाई कर दी और कहा की वो मेन इवैंट में होना डिज़र्व करते हैं। फिर वो एजे के पार्टनर बने।

लड़ाई तो किसी बड़े पे पर व्यू के मेन इवैंट जैसी ही थी। एक के बाद एक हमले हो रहे थे। अंत में सीना ने मिज़ को एए से हराया। पर अंत में डीन ने सीना को डर्टी डीड्स से चित किया।

Thursday, September 1, 2016

ऑफ़ एयर होने के बाद स्मैकडाउन में क्या हुआ ...??

रॉ और स्मैकडाउन लाइव के ऑफ एयर होने के बाद दोनों ही शोज़ में डार्क मैच होते हैं। जहां बेबीफेस क्राउड को खुश करने के लिए हमेशा ही की धुनाई करते है।

कल रॉ मेंं जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को डार्क मैच के लिए आना था, लेकिन वो नहीं आए। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वो दोनों किस काऱण की वजह से नहीं आए। रॉ ऑफ एय़र होने के बाद सैथ रॉलिंसWWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के मैच में मिले धोखे की वजह से गुस्से और कंफ्यूज़़न में नजर आए।

स्मैकडाउन लाइव के बाद हुआ डार्क मैच में जॉन सीना और रोमन रेंस ने टैग टीम बनाकर ब्रे वायट और सैथ रॉलिंस से मुकाबला किया। जॉन सीना समरस्लैम के बाद से स्मैकडाउन में नजर नहीं आए हैं। हमने आपको पहले ही जानकारी दी थी कि जॉन सीना अब नजर नहीं आएंगे क्योंकि वो अमेरिकन ग्रिट के दूसरे सीज़न की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि ऐसा कहा गया था कि वो डार्क मैचों में नजर आएंगे।

इस मैच में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को स्पीयर देकर जीत हासिल की।
स्मैकडाउन के ऑफ एयर होने के बाद डार्क मैच की वीडियो:

ऐसा कहा जा रहा है कि डार्क मैचों में दूसरे ब्रैंड के रैसलर जल्द ही दिखना बंद हो जाएंगे। शायद इसकी शुरुआत इस हफ्ते से हो चुकी है।ये साफ नहीं हो पाया है कि रॉ के स्टार अगले हफ्ते के स्मैकडाउन में नजर आना बंद हो जाएंगे।

डार्क मैच जिस शो के दौरान होगा, उसमें सिर्फ उसी के स्टार्स नजर आएंगे। हालांकि इससे फैंस को कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। ऐसा होने से WWE को थोड़ी आसानी हो जाएगी क्योंकि उसे जरा से मैच के लिए स्टार्स को एक शहर से दूसरे शहर में भेजना नहीं पड़ा और स्टार्स को भी रैस्ट मिलेगा। वैसे भी WWE सुपरस्टार्स एक हफ्ते में काफी सारे शोज़ करते हैं।